NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : बाइक सवार दो बदमाशों ने की छिनतई.. मछली विक्रेता से 4630 रुपए लूटे

नारायणपुर | कट्टा दिखाकर मछली विक्रेता से बदमाशों ने 4630 रुपए लूट लिए। घटना शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे झंडापुर थाना क्षेत्र के जमालपुर रेलवे गुमटी के समीप हुई। जहां औलियाबाद पछियारी टोला निवासी गुलो सिंह से बाइक सवार दो बदमाशों ने छिनतई की। इसको लेकर गुलो सिंह ने एक नामजद सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Whatsapp group Join

पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि जमालपुर मोहल्ले में मछली बेचकर रेलवे गुमटी के पास पहुंचा। तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने हथियार सटाकर रुपए लूट लिए। झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इलाके के लोगों का कहना है कि बिहपुर और झंडापुर थाना क्षेत्र में पिछले कुछ माह से ड्रग्स, स्मैक, शराब व गांजा के सेवन करने वाले युवकों की संख्या में वृद्धि हुई है। कम उम्र के युवक इस नशा की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। युवक नशा करने के लिए लोगों से छिनतई करते हैं।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है