NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया: बाइक के धक्के से डीलर की मौत.. धक्का मारने वाला गांव का था

नवगछिया। खरीक थाना के ध्रुवगंज निवासी जन वितरण प्रणाली दुकानदार (डीलर) रामविलास राम उर्फ भरत को ध्रुवगंज गांव में ही ग्रामीण सड़क पर एक बाइक सवार ने धक्का मार दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गये। ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए खरीक पीएचसी में भर्ती कराया।

Whatsapp group Join

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायगंज रेफर कर दिया। पंचायत के मुखिया पति मनीष कुमार एवं उप सरपंच ललन कुंवर ने बताया कि मायागंज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि, मामले को लेकर मृतक के परिजनों द्वारा अबतक थाना में आवेदन नहीं दिया गया है।

बताया जाता है कि धक्का मारने वाला बाइक सवार भी मृतक के ही गांव का था। जिसके कारण ग्रामीण स्तर पर मामले का सुलह कराने का प्रयास किया जा रहा है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है