NAUGACHIA News

नवगछिया : अंभो के समीप बेरहमी से हत्या किए गए व्यक्ति का शव बरामद

नवगछिया : टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 30 बेड का स्लीपिंग पोर्ट, यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधा

भागलपुर : देश का पहला बेली ब्रिज, जिसमें पुल के ऊपर पुल बना रहा है बीआरओ

ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, दिया ईंधन बचत का संदेश

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तीन दिनों से लापता, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

नवगछिया : गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवगछिया : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : बांध क्षतिग्रस्त होने से आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम.. बांध पूरी तरह क्षतिग्रस्त

नवगछिया : जह्नावी चौक से काजीकोरैया खैरपुर और नरकटिया बांध कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो जाने से आक्रोशित खैरपुर के सैकड़ों लोगों ने जह्नावी चौक पर विक्रमशीला सेतु के पास सड़क को जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों का कहना था कि रात में तेज आंधी में बांध पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। कहीं बांध में धसान आ गया है, तो कहीं बांध का आधा भाग कटकर नदी में समा गया है।

Whatsapp group Join

बांध की स्थिति जर्जर हो जाने के कारण दर्जनों गांवों पर बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। आक्रोशित लोगों का कहना था कि जल संसाधन विभाग की उदासीनता के कारण ये हालात उत्पन्न हुए हैं, जिससे इलाके के लोगों पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। महादेवपुर घाट से जह्नावी चौक तक का स्लुईंग गेट पहले से टूट चुका था और अब जह्नावी चौक से लेकर नरकटिया तक बांध क्षतिग्रस्त हो गया है। बाढ़ के पूर्व हर साल जल संसाधन विभाग द्वारा मरम्मत का कार्य किया जाता था, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ।

तीन घंटे लगा रहा जाम:

एनएच पर तीन घंटे तक जाम रहने से नवगछिया जीरो माइल तक और विक्रमशिला पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस स्थिति की जानकारी मिलते ही खरीक सीओ अनिल भूषण, बीडीओ राजीव रंजन कुमार, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार, परबत्ता थानाध्यक्ष शंभु पासवान, झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार, जिला पार्षद पति विजय कुमार मंडल सहित अन्य थाना के थानाध्यक्ष दलबल के साथ जह्नावी चौक पहुंचे।

उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाकर और सकारात्मक आश्वासन देकर स्थिति को शांत किया। करीब तीन घंटे बाद आवागमन बहाल हुआ। इसके बाद सभी अधिकारियों ने पूरे तटबंध का पैदल निरीक्षण कर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को कार्य कराने का निर्देश दिया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है