NAUGACHIA News

नवगछिया : अंभो के समीप बेरहमी से हत्या किए गए व्यक्ति का शव बरामद

नवगछिया : टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 30 बेड का स्लीपिंग पोर्ट, यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधा

भागलपुर : देश का पहला बेली ब्रिज, जिसमें पुल के ऊपर पुल बना रहा है बीआरओ

ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, दिया ईंधन बचत का संदेश

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तीन दिनों से लापता, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

नवगछिया : गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवगछिया : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर हमले के खिलाफ संगठन ने निकाली रैली

नवगछिया : बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर हमले के खिलाफ नवगछिया जीरोमाइल पर सोमवार शाम राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना संगठन की ओर से आक्रोश रैली निकाली गई। इसकी अगुवाई करणी सेना संगठन के प्रदेश महासचिव रजनीश कुमार सिंह ने किया।

Whatsapp group Join

राजपूत करनी सेना के बैनर तले समस्त हिंदू समाज के लोगों ने एकजुटता दिखाई। इस दौरान जीरोमाइल इलाका बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर हिंसा नही सहेंगे, भारत माता की जय और हर हर महादेव के नारे से गुंजायमान हो गया। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राधाकृष्ण सिंह व रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि हमारी मांग भारत सरकार से हैं की बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार उचित कदम उठाए। वहीं, संजीव कुमार सिंह ने तथाकथित हिंदुओं के ठेकेदार पर तंज कसते हुए कहा कि जब सत्ता बचाने की बात आती है तो हिन्दुओं के ठेकेदार बनते फिरते हैं।

जब बंगलादेशी हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहे हैं तो सियासी दल चुपी साधे हुए है। इस मौके पर मौजूद सौरभ चौधरी, अधिवक्ता अजीत सिंह, संजीव कुमार सिंह, संगठन के प्रदेश महामंत्री नन्हे सिंह राजपूत, सुशांत सिंह, पिंटू सिंह, रोनित कुमार सिंह, सुशांत सिंह, रजनीकांत सिंह, रौशन सिंह, रंजीत कुमार सिंह, कन्हैया सिंह, विश्वजीत आनंद, जालंधर मंडल, किशोर यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है