नवगछिया : बहला फुसलाकर लड़की को भगाने का आरोपी गिरप्तार
नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र से अपहृत एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार राघोपुर गांव का रहने वाला है। 7 जुलाई को नाबालिग का अपहरण कर लिया गया था।
मामले को लेकर उसके पिता ने अमित कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के आधार पर सोमवार को आरोपी अमित कुमार के घर से लड़की को बरामद किया गया। साथ ही उसे गिरफ्तार किया गया है। लड़की की मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

