नवगछिया : बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ का होगा आयोजन
नवगछिया । बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी नवगछिया में श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन हेतु, श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ समिति की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की 18 अक्टूबर 2024 से 26 अक्टूबर 2024 तक श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
इसके साथ ही कार्यक्रम का रूपरेखा बनाया गया ,जो इस प्रकार है ,18 अक्टूबर सुबह 8:00 बजे से कलश शोभायात्रा तत्पश्चात पुराण पूजन एवं फलश्रुति कथा 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 6 से 8 पूजन 09 बजे से 12:00 तक कथा फिर सायं 3:00 बजे से 6:00 तक कथा और सायं 6 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक लड्डू गोपाल जी का सहस्त्रार्चन का कार्यक्रम तय किया गया ।
इसमें इच्छुक धर्म प्रेमी सज्जन अपना श्रीमद् भागवत कथा का पारायण करवा सकते हैं, साथ ही सायंकालीन जो लड्डू गोपाल जी का सहस्त्रार्चन होगा उसमें भी भाग ले सकते हैं , इन सभी कार्यक्रम के लिए पंडित ललित शास्त्री, त्रिपुरारी भारती, मिलन सागर, प्रवीण भगत से संपर्क कर सकते हैं।


