NAUGACHIA News

नवगछिया : एनएच-31 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

नवगछिया: ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में लाखों की चोरी, थाना और जीआरपी के बीच भटक रहा पीड़ित

नवगछिया : कदवा मध्य विद्यालय में बाल संसद चुनाव संपन्न, ईवीएम ऐप से हुआ मतदान

नवगछिया : आंधी-बारिश से गंगा पार कर रहे यात्रियों में दहशत, बीच नदी में डगमगाई नाव

नवगछिया में बंद पड़े वॉटर ATM को लेकर बढ़ा विरोध, युवा ने उठाया मुद्दा

बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज, बीआरओ के अधिकारी भागलपुर पहुंचे

नवगछिया : रेलवे स्टेशन परिसर में ई-रिक्शा पलटा, तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल

कुशेश्वर स्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मंजूरी, भूमि अधिग्रहण लागत में होगी कमी

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया । खुद को दारोगा बताकर एक युवक ने महिला सिपाही को प्रेम जाल में फंसाया और फिर उससे शादी कर ली। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Whatsapp group Join

पीड़ित महिला सिपाही, जो बेनीपुर व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा में तैनात है, ने आरोप लगाया है कि नारायणपुर के बलहा गांव निवासी सुधीर सिंह के पुत्र राहुल कुमार ने खुद को कटिहार में पदस्थापित दारोगा बताया। उसने पुलिस लाइन से जारी फर्जी आईडी दिखाकर भरोसा जीता और धीरे-धीरे प्रेम संबंध बना लिया।

महिला सिपाही के अनुसार, युवक ने शादी का झांसा देकर 12 मार्च को विधिवत विवाह कर लिया। शादी के कुछ ही दिनों बाद उसे जानकारी मिली कि आरोपी दारोगा नहीं है, बल्कि फर्जी पहचान के सहारे धोखाधड़ी कर रहा था।

सच्चाई सामने आने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला बहेड़ा थाना पहुंचा। पीड़िता ने आरोपी पर ठगी, मारपीट, दुष्कर्म, पैसे की मांग और राज खोलने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

इस संबंध में 1 मई को बहेड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है