NAUGACHIA News

नवगछिया : एनएच-31 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

नवगछिया: ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में लाखों की चोरी, थाना और जीआरपी के बीच भटक रहा पीड़ित

नवगछिया : कदवा मध्य विद्यालय में बाल संसद चुनाव संपन्न, ईवीएम ऐप से हुआ मतदान

नवगछिया : आंधी-बारिश से गंगा पार कर रहे यात्रियों में दहशत, बीच नदी में डगमगाई नाव

नवगछिया में बंद पड़े वॉटर ATM को लेकर बढ़ा विरोध, युवा ने उठाया मुद्दा

बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज, बीआरओ के अधिकारी भागलपुर पहुंचे

नवगछिया : रेलवे स्टेशन परिसर में ई-रिक्शा पलटा, तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल

कुशेश्वर स्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मंजूरी, भूमि अधिग्रहण लागत में होगी कमी

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : प्रधानाध्यापक ने अभिभावक के सिर पर हथौड़ी से किया वार

नवगछिया : सर हमरो बच्चा के नाम लिखी लिए कतेय दिनों से स्कूल आबी केय लौटी जाय छय, यह बात पिछले तीन महीने से पुनामा प्रताप नगर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील सिंह से ग्रामीण सह अभिभावक शंकर सिंह के द्वारा कही जा रही थी, लेकिन प्रधानाध्यापक सुनील सिंह ने लगातार विद्यालय आने का आरोप लगाकर उसे हथौड़ा से पीट दिया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। ग्रामीणों ने उसे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसे कई टांके सिर पर पड़े हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विद्यालय में तालाबंदी कर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।

Whatsapp group Join

जानकारी के अनुसार पुनामा प्रताप नगर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील सिंह के द्वारा आए दिन किसी ने किसी अभिभावक से किसी बात को लेकर के विवाद होता रहता है। विद्यालय में कई महीने से अभिभावक चक्कर लगाकर नामांकन के लिए घूम रहे थे। इसी को लेकर शंकर सिंह अपने दो बच्चे हिमांशु कुमार का सातवीं में और प्रिंस कुमार का पांचवी कक्षा में नाम लिखवाने के लिए चक्कर लगा रहे थे। लेकिन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील सिंह के द्वारा यह कहकर टालमटोल किया जा रहा था कि आधार का एड्रेस गलत है। बच्चा कहीं बाहर के विद्यालयों में पढ़ कर आया है।

मंगलवार के दोपहर में विद्यालय पहुंचते ही उसे पर घंटी बजने वाले हथौड़े से प्रहार कर सिर फोड़ दिया। ग्रामीण सूरज कुमार, राजू सिंह, निखिल कुमार, निक्की कुमार आदि लोगों ने बताया कि विद्यालय संचालन में काफी घोटाला है, लेकिन कोई जांच नहीं होती है। कुछ वर्ष पहले भी यहां पर हम लोगों ने प्रदर्शन किया था, लेकिन अधिकारी टालमटोल कर चले गए। घायल को स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया जहां पर पुलिस को लिखित आवेदन भी दिया है। प्रधानाध्यापक की दबंगई के कारण विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति ठीक नहीं है और ना ही विधि व्यवस्था ठीक है।

वहीं प्रधानाध्यापक सुनील सिंह ने बताया कि हम लोगों की तरफ से विवाद नहीं हुआ था। अभिभावक ही यहां पर गलत भाषा का उपयोग कर रहे थे जिस पर दोनों में विवाद हुआ है। उन्होंने सारे आरोपो को बेबुनियाद बताया।

नवगछिया थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि घायल के बयान पर पुनामा प्रताप नगर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है