नवगछिया : प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जीरोमाइल स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर धरना
नवगछिया : प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को जाति जनगणना, 65 प्रतिशत आरक्षण को नौवीं सूची में डालने सहित अन्य मांगों को लेकर राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवगछिया जीरोमाइल स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर धरना दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान व प्रधान महासचिव संजय कुमार मंडल ने की। दोनों नेताओं ने कहा कि राजद के सामाजिक न्याय के मुद्दे पर हम सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेंगे। शैलेश कुमार यादव और गौतम प्रीतम ने कहा कि 65 प्रतिशत आरक्षण नहीं देना यह साबित करता है कि भाजपा सामाजिक न्याय के विरोधी है।
मौके पर जिला कार्यालय प्रभारी गौरीशंकर यादव, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा, रामविलास सिंह, तनवीर आलम, शोएब अली, राजेन्द्र यादव, हिमांशु यादव, छतीश यादव, महेश फौजी, मो. मोहिउद्दीन, अवनीश कुमार, अरुण राही, अमन आनन्द, मोहिउद्दीन गजनवी, मेंहीं दास, घंटू सिंह आदि मौजूद थे।


