NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : प्रखंड के शिल्प प्रशिक्षण भवन में खरीफ महोत्सव.. मक्का सूखने की संभावना

नारायणपुर : प्रखंड के शिल्प प्रशिक्षण भवन में शनिवार को खरीफ महाअभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र सबौर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. पवन कुमार ने समय से पहले मक्के की फसल सूखने की बीमारी से बचाव की जानकारी दी।

Whatsapp group Join

उन्होंने कहा कि उपचारित मक्के का बीज लगाने से समय से पहले मक्का सूखने की संभावना कम रहता है। साथ ही अधिक उत्पादन होता है। मृदा वैज्ञानिक डॉ. कराड गौरव उत्तम ने बताया कि जैविक खाद का प्रयोग करने से मिट्टी की उर्वरता बनी रहेगी। इसलिए किसान अधिक से अधिक जैविक खाद का उपयोग करें।

 कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुब्रॅणा रॉय चौधरी ने मोटे अनाज के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज के उत्पादन से किसानों की आय बढ़ेगी। बीटीएम गौरव कुमार ने आत्मा प्रायोजित कार्यक्रम के बारे में बताया। जीविका की श्वेता कुमारी ने किचन गार्डन, धान की एसआरआई, डीएसआर व परंपरागत खेती के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्मा सलाहकार समिति के अशोक यादव व मंच संचालन कृषि सलाहकार ब्रजेश कुमार झा ने किया। मौके पर बैधनाथ दास, मृत्युंजय कुमार मंडल, आरोही अभिनव, अभिमन्यु कुमार, वरुण कुमार, बमशंकर साह, हजारी मंडल, ब्रजेश कमल आदि मौजूद थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है