NAUGACHIA News

नवगछिया : अंभो के समीप बेरहमी से हत्या किए गए व्यक्ति का शव बरामद

नवगछिया : टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 30 बेड का स्लीपिंग पोर्ट, यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधा

भागलपुर : देश का पहला बेली ब्रिज, जिसमें पुल के ऊपर पुल बना रहा है बीआरओ

ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, दिया ईंधन बचत का संदेश

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तीन दिनों से लापता, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

नवगछिया : गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवगछिया : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : प्रखंड की 9 सड़कें जर्जर, सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे

नवगछिया :इस्माइलपुर प्रखंड की 9 सड़कें जर्जर हो गई हैं। इन सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। वहीं कुछ तो अब तक कच्ची ही हैं। जिला परिषद सदस्य ने सड़कों के निर्माण और मरम्मत को लेकर पिछले साल नवगछिया अनुमंडल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दिया था। इसके बाद विभाग ने दो सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर निकाला था।

Whatsapp group Join

दोनों सड़कों के टेंडर के बाद ठेकादार ने उनका निर्माण कार्य शुरू भी कराया, लेकिन एक साल बाद भी सड़कों का निर्माण काय अधूरा है। ठेकेदार ने उस पर सिर्फ मिट्टी डालकर छोड़ दिया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। लोगों का कहना है कि जर्जर सड़क पर आए दिन गिरने से बाइक सवार घायल हो रहे हैं। वहीं बारिश के बाद कीचड़ जमा होने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कत होती है। आलम यह है कि प्रखंड मुख्यालय और अस्पताल जाने वाली नवगछिया से लक्ष्मीपुर की सड़क की हालत भी जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बरसात भी आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा

इसको लेकर जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल ने ग्रामीण कार्य विभाग सहित मुख्यमंत्री और प्रधान सचिव को आवेदन देकर इन सड़कों की मरम्मत और जो सड़क का कार्य पूरा नहीं हुआ है उनका काम जल्द शुरू करवाने की मांग की है। जिला परिषद सदस्य ने बताया कि प्रखंड की सभी सड़कों की मरम्मत की जरूरत है। मानसून से पहले ही सड़कों की मरम्मत करानी थी। लेकिन विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से अब तक काम अधूरा है।

प्रखंड की इन सड़कों की हालत है जर्जर 14 नंबर सड़क से लक्ष्मीपुर गांव जाने वाले 4.3 किलोमीटर की सड़क की हालत सबसे खराब है। इसके अलावा चांदनी चौक से मालपुर तक 0.75 किलोमीटर सड़क, चांदनी चौक से मालपुर 1.5 किलोमीटर, नारायणपुर नेवा दास टोला से चंडीस्थान तक की सड़क, चंडीस्थान से इस्माइलपुर तक की सड़क, केलाबाड़ी से 519 गांव तक की सड़क, छठू सिंह टोला से मंदधन टोला तक की सड़क, रघुनी टोला से मोती टोला तक की सड़क, चंडीस्थान से केलाबाड़ी तक जाने वाली सड़क, मुस्लिम टोला लक्ष्मीपुर से पुल के पहुंच पथ और परबत्ता गांव के पास एप्रोच पथ की सड़क खराब है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है