नवगछिया : पानी भरे गड्ढे मे डूबने से युवक की मौत… परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
खरीक : थाना क्षेत्र के तेलघी बहियार स्थित झखड़ा के समीप बरसात के पानी से भरे गड्ढे मे डूबने से गांव के रामचलित्र कुंवर के पुत्र आनंद कुमार (22) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।
स्थानीय लोगों के अनुसार वह शनिवार को बहियार जा रहा था। इसी दौड़ान पैर फिसल जाने के कारण बरसात के पानी से भरे गड्ढे मे जा गिरा। जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। वह दो भाई मे बड़ा था। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

