NAUGACHIA News

नवगछिया : भाजपा के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026

नवगछिया : महिला गिरफ्तार, अवैध संबंध में पति और भाई संग मिलकर रची थी साजिश

नवगछिया : चैती दुर्गा मंदिर में चोरी, शादी के लिए रखे 6.80 लाख रुपये उड़ाए

भागलपुर में गंगा नदी के बीच धारा में खराब हुई यात्रियों से भरी नाव, SDRF ने किया रेस्क्यू

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद पप्पू यादव ने शुरू कराई निशुल्क नाव सेवा

नवगछिया में ऊर्जा मंत्री बूलो मंडल का जनसंपर्क अभियान, जनता से संवाद कर जाना हालचाल

विक्रमशिला सेतु पर पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ बेली ब्रिज का मुख्य कार्य

नवगछिया : आकांक्षा प्रियदर्शिनी ने जीते दो स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : पर्व-त्योहार के दौरान ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन नवंबर तक बढ़ा

नवगछिया । पर्व-त्योहार के दौरान पहले से परिचालित ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों की अवधि का विस्तार नवंबर तक किया गया है। जिसमें सभी ट्रेनें पूर्व की तरह नवगछिया स्टेशन पर भी रुकेंगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार, ट्रेन संख्या 05734 कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रत्येक गुरुवार को 28 नवंबर तक और ट्रेन संख्या 05733 अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रत्येक शनिवार को 30 नवंबर तक किया जाएगा।

Whatsapp group Join

इसके अलावा ट्रेन संख्या 02525 कामाख्या-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रत्येक शुक्रवार को कामाख्या से 29 नवंबर तक और ट्रेन संख्या 02526 आनंद विहार-कामाख्या स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रत्येक रविवार को एक दिसंबर तक किया जाएगा। ट्रेन संख्या 05636 गुवाहाटी-गंगानगर स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रत्येक बुधवार को 27 नवंबर तक और ट्रेन संख्या 05635 गंगानगर-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रत्येक रविवार को एक दिसंबर तक किया जाएगा।

 

नवगछिया रेलवे सलाहकार सदस्य मुकेश राणा ने सभी पूजा स्पेशल ट्रेनों का ठहराव नवगछिया स्टेशन पर देने के लिए रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों के परिचालन और नवगछिया स्टेशन पर ठहराव से नवगछिया और आसपास के जिलों के लोगों को पर्व-त्योहार के दौरान काफी सहूलियत होगी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है