NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : पंचायती राज विभाग की ओर से भूमि सर्वे को लेकर दिया प्रशिक्षण

बिहपुर । प्रखंड के सभी पंचायत प्रतिनिधियों को मंगलवार को बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसायटी पंचायती राज विभाग भागलपुर की ओर से प्रखंड के ट्रायसम भवन में प्रकी ओर से शिक्षण दिया गया।

Whatsapp group Join

बताया गया कि प्रतिनिधियों को बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 संसोधन और संबधित नियमावली पर रिफ्रेशर एक दिवसीय गैर-आवासीय प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षिण दिया गया। जिसमें राज्य में हो रहे विशेष भूमि सर्वे को लेकर रैयतों द्वारा प्रपत्र टू जमा करने को कहा गया। इसमें प्रभारी जिला बंदोवस्त पदाधिकारी कुंदन लाल, नोडल पदाधिकारी सोनू कुमार भगत, प्रखंड प्रमुख रीमा देवी, सीओ लवकुश कुमार, बीडीओ सत्यनारायण पंडित समेत विभिन्न पंचायतों में कार्यरत अमीन आदि मौजूद थे।

नारायणपुर । विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर मंगलवार को सर्वे के पदाधिकारी और कर्मियों ने प्रखंड मुख्यालय में जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में जनप्रतिनिधियों से रैयत को जागरूक कर सर्वे कार्य में सहयोग करने का अपील किया। विशेष सर्वेक्षण कानून गो राम दास ने बताया कि रैयत को भूमि सर्वे के लिए संबंधित दस्तावेज स्वघोषणा प्रपत्र दो और वंशावली प्रपत्र 3(1) को भरकर भवानीपुर पंचायत सरकार भवन में जमा करना है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है