
नवगछिया :बिहपुर प्रखंड के पंचकुंडीय में महाविष्णु यज्ञ और रामलीला-रासलीला का भव्य आयोजन की शुरुआत हुई। इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। 12 फरवरी तक चलने वाले इस महायज्ञ में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया है। सभी लोग पारंपरिक वेशभूषा में हैं। जो इसकी शोभा बढ़ा रहे है। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डाली जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
श्री पंचकुंडीय महाविष्णु यज्ञ के पंडिताचार्य डॉ. रतीश चंद्र झा हैं। उनके साथ कई अन्य विद्वान ब्राह्मण भी यज्ञ में शामिल हैं। यज्ञ में विभिन्न प्रकार की आहुतियां डाली जा रही हैं। जिनसे वातावरण शुद्ध हो रहा है। यज्ञ के साथ-साथ यहां निशुल्क उपनयन संस्कार व एकादशी उद्यापन भी करवाया जा रहा है।
यज्ञ में संत विद्वान मानस संगीत सम्मेलन और नाट्य मंचन का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वृंदावन के प्रसिद्ध कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। यज्ञ परिसर को बहुत ही सुंदर ढंग से व्यवस्थित किया गया है।

श्रद्घालुओं को ठहरने के लिए भी व्यवस्था
श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। यज्ञ परिसर में एक विशाल मेला भी लगा है। जिसमें विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी है। मनोरंजन के लिए मौत का कुआं, ब्रेक डांस, काला जादू सहित कई प्रकार के झूले लगे हुए हैं।
आयोजन में कई प्रमुख व्यक्ति भी शामिल हुए हैं। जिनमें मुख्य यजमान जीवन चौधरी, मुख्य सचेतक व सलाहकार रवि शंकर चौधरी, संरक्षक पंडित पूजनीय आगमानंद जी महाराज, पंडिताचार्य डॉक्टर रतीश चंद्र झा, कथावाचक पंडित पूजनीय प्रेम भूषण जी महाराज और पंडित पूजनीय गौरंगी गौरी जी सहित भजन सम्राट डॉ. हिमांशु मिश्रा उर्फ दीपक, मनीष कुमार मानस, राजीव कुमार सिंह आदि प्रमुख हैं।