NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का फीता काटकर उद्घाटन

नवगछिया । ख़रीक प्रखंड के तेलघी गांव में नवनिर्मित सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) भवन का शुक्रवार को बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब प्रखंड के लोगों को बेहतर और समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी।

Whatsapp group Join

मेरा यह ड्रीम प्रोजेक्ट था, जो पूरा होते देख बहुत खुशी मिल रही है। इस मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ. सुजीत कुमार, हेल्थ मैनेजर मधुकांत झा, मुखिया गणेश मंडल, अंजनी सिंह, रूपेश चौधरी आदि मौजूद थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है