नवगछिया : दो टोटो की आमने-सामने टक्कर में एक सात वर्षीय बालिका की मौत
बिहपुर । प्रखंड अंतर्गत बभनगामा बाजार में दो टोटो की आमने-सामने टक्कर में एक सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मृतका की पहचान खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के कोलवारा निवासी विभूति मंडल की पुत्री मीना कुमारी के रूप में हुई है।
हादसे के बाद बच्ची को को पहले बिहपुर में उपचार किया गया फिर उसे बेहतर उपचार के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां बबीता देवी ने बताया कि उसका मायके खरीक प्रखंड के नवादा गांव में है। पांच जुलाई को उसकी बहन की शादी में पूरे परिवार के साथ नवादा गांव आई थी।
शादी समारोह संपन्न होने के बाद टोटो से घर जाने के कम्र में रविवार को बभनगामा बाजार के पास टोटो की टक्कर हो गयी और टोटो के आइने का रड मीना के सिर में धंस गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद दोनों वाहन चालक मौके पर से फरार हो गया। मीना कुमारी अपने छह भाई बहनों में तीसरे क्रम पर थी।

बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मौके पर पुलिस पहुंची। बच्ची को उसके परिजन मायागंज अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।

