
नवगछिया में रविवार को बेकाबू ट्रक सड़क किनारे पलट गई। घटना नवगछिया के NH-31 स्थित खादी भंडार के गेट के पास ही। गनीमत रही की इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। हालांकि, 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
ट्रक पर कुछ राशन की सामग्री (दाल) लोडेड थी। ट्रक खादी भंडार परिसर के अंदर बने गोदाम में दाल की आपूर्ति के लिए जा रहा था। इसी दौरान गेट के पास ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही नवगछिया थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहीं पर एक चाय की दुकान भी है। दर्जनों लोगों की भीड़ रहती है। रविवार को दुकान बंद थी। जिससे जनहानि टल गई। स्थानीय सूरज ने बताया कि यदि दुकान खुली होती तो कई लोग ट्रक के अंदर दब सकते थे।

सड़क के धंसने से हुआ हादसा
कच्ची सड़क होने के कारण धंस गई। ट्रक में ओवरलोड दाल लोड किया गया था। ट्रक ने पलटी मार दी। इसमें लदे 500 बोरी दाल सड़क पर बिखर गए। भारी मात्रा में दाल बर्बाद हुई हैं। फिलहाल खड़ी भंडार से पहुंचे कुछ कर्मियों ने बिखरे पड़े सामान को उठाया हैं। कहा जा रहा है कि 50 हजार से ज्यादा का नुकसान हुआ है।












