NAUGACHIA News

भागलपुर में गंगा नदी के बीच धारा में खराब हुई यात्रियों से भरी नाव, SDRF ने किया रेस्क्यू

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद पप्पू यादव ने शुरू कराई निशुल्क नाव सेवा

नवगछिया में ऊर्जा मंत्री बूलो मंडल का जनसंपर्क अभियान, जनता से संवाद कर जाना हालचाल

विक्रमशिला सेतु पर पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ बेली ब्रिज का मुख्य कार्य

नवगछिया : आकांक्षा प्रियदर्शिनी ने जीते दो स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

नवगछिया : तीनटंगा दियारा में कटाव स्थल का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण,

नवगछिया : फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

नवगछिया : इलाज में देरी बनी काल, नाव पर ही छह दिन की नवजात ने तोड़ा दम

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : दहशत फैलाने को तेतरी में अपराधियों ने की गोलीबारी.. प्राथमिकी दर्ज

नवगछिया | दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपराधियों ने नवगछिया जीरोमाइल और तेतरी के बीच हवाई फायरिंग की। घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। मामले को लेकर के तेतरी निवासी  ने नवगछिया थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Whatsapp group Join

पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि रविवार रात करीब 9:00 बजे मैं जीरोमाइल चौक से अपने घर तेतरी जा रहा था। इसी दौरान सड़क की दूसरी ओर से अपराधियों ने गोली चलाई। हालांकि गोली मुझे लगी नहीं। मैं किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा। मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। बेटे की शादी को लेकर कुछ विवाद हुआ था।

इसी दौरान किसी ने फोन कर उन्हें धमकी दी थी। हो सकता है कि उन्हीं लोगों ने डराने के लिए गोलीबारी की हो। नवगछिया थाना प्रभारी रविशंकर सिंह ने कहा कि पीड़ित के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और एक 9 एमएम की गोली बरामद की है। गोलीबारी करने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पहचाने होने के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इन दिनों नवगछिया इलाके में अपराधी सक्रिय हैं। इससे लोगों में भय व्याप्त है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है