NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : तेतरी दुर्गा मंदिर में 25 मई को सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन

नवगछिया| तेतरी दुर्गा मंदिर में 25 मई को सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर रविवार को नवगछिया में संगठन के सदस्यों ने बैठक की। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि बैठक में सभी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और धन संग्रह करने के सभी प्रखंडों के लिए अलग अलग टीम बनाई गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम से जुड़े पंकज सिंह, मुकेश राय, मितेश रंजन और अर्जुन सिंह ने बताया कि अनाथ, विकलांग और आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति 11 रुपए में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

बारात के लिए नाश्ता, भोजन की व्यवस्था संगठन की ओर से की जाएगी। विदाई में वर-वधू को उपाहार भी दिया जाएगा। मौके पर कन्हैया राय, सुजीत कश्यप, रोनित सिंह, बमबम सर, अरविंद सिंह, मृत्युंजय सिंह, साजन, भवेश, कन्हैया झा मौजूद थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है