NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : तिथि भोजन योजना के तहत स्कूली छात्रों ने एकसाथ किया भोजन

खरीक :सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार को प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मंडल टोला तेलघी में तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीआरपी कृष्णा प्रखर ने अपने हाथों से परोस कर स्कूली बच्चों छात्रों को खाना खिलाया।

Whatsapp group Join

इस दौरान उन्होंने छात्रों को विशेष पौष्टिक और स्वस्थ भोजन की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही खाना खाने से पहले हाथों की साफ-सफाई समेत अन्य जरूरी जानकारी भी दी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि स्वस्थ और मजबूत शरीर के निर्माण को लेकर हर व्यक्ति को पौष्टिक और ताजा भोजन बेहद जरूरी है।

इसलिए, सभी लोगों को पौष्टिक भोजन के साथ साफ-सफाई का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए। जंक फूड और बासी खाना से हर आयु वर्ग के लोगों को दूर रहना चाहिए। तभी स्वस्थ और स्वच्छ समाज का निर्माण संभव है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है