नवगछिया। ढोलबज्जा थाना की पुलिस ने दो शराबियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों शराबियों थाना क्षेत्र के लूरीदास टोला निवासी संजय शर्मा और पंकज पासवान है। थानाध्यक्ष धर्वेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।