NAUGACHIA News

नवगछिया : अंभो के समीप बेरहमी से हत्या किए गए व्यक्ति का शव बरामद

नवगछिया : टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 30 बेड का स्लीपिंग पोर्ट, यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधा

भागलपुर : देश का पहला बेली ब्रिज, जिसमें पुल के ऊपर पुल बना रहा है बीआरओ

ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, दिया ईंधन बचत का संदेश

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तीन दिनों से लापता, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

नवगछिया : गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवगछिया : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : डीएम के आदेश पर पदाधिकारियों ने प्रखंडों का किया निरीक्षण

नवगछिया : नये उपविकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप कुमार सिंह ने बुधवार को औचक निरीक्षण में नारायणपुर, रंगरा चौक और खरीक के 23 अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय में अनुपस्थित पाया। इसको लेकर सभी से स्पष्टीकरण पूछा गया है। साथ ही एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले कर्मचारियों की उपस्थिति की रजिस्टर की जांच की।
डीडीसी ने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करना और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच करना है। डीडीसी ने कहा, सभी कर्मचारी समय पर उपस्थित हों और अपने कर्तव्यों का पालन करें। उन्होंने कार्यालयों की साफ-सफाई, दस्तावेजों के रखरखाव और कामकाज की स्थिति का आकलन किया।
डीडीसी ने मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे अपने कार्यों को ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा के साथ करें। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने और लाभार्थियों तक सही समय पर लाभ पहुंचाने को कहा गया। उन्होंने आम जनता की शिकायतों के निवारण के लिए तेजी से कार्रवाई करने की हिदायत भी दी। विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा में अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम करने का निर्देश दिया।

Whatsapp group Join

इन अफसरों का एक दिन का वेतन रुका : खरीक में बीडीओ, बीएओ, रंगरा चौक में सीडीपीओ, बीएओ, बीएचओ, बीसीओ, नारायणपुर में सीओ, सीडीपीओ, बीएसओ, बीसीओ, मनरेगा के जेई व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है