NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

नवगछिया : ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

नवगछिया में ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना कटिहार- बरौनी रेलखंड के बीच नारायणपुर की है। मृतक की पहचान खगड़िया निवासी गाढ़े शर्मा के बेटे महेश कुमार (67) के तौर पर हुई है।

स्थानीय राहगीरों ने घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस में मृतक के पॉकेट की तलाशी ली, जिसमें आधार कार्ड बरामद हुआ। आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई, तो पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी।

सूचना के बाद मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की।। हादसे में बुजुर्ग का पैर सहित कमर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे कि उसकी मौके पर मौत हो गई।

पुलिस वाहन में शव ले जाती पुलिस।

पुलिस वाहन में शव ले जाती पुलिस।

बुजुर्ग मार्केटिंग करने के लिए पहुंचे थे

मृतक बुजुर्ग मार्केटिंग करने के लिए नारायणपुर आए हुए थे। इसी दौरान नारायणपुर रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफॉर्म परिसर पोल संख्या 80/28 वा 80/ 29 के बीच ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे कि उनकी मौत हो गई। ट्रैक पार करने के दौरान हादसा हुआ है।

मृतक के भतीजे धीरज ने बताया कि वो शाम में घर से निकला था, किसी को कुछ बताया नहीं था। सुबह रेलवे पुलिस के जरिए स्थानीय थाने की पुलिस ने घटना की जानकारी की दी। चाचा ट्रेन की चपेट में आ गए है। जिस सूचना पर ह मलोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Whatsapp group Join

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है