NAUGACHIA News

नवगछिया : भाजपा के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026

नवगछिया : महिला गिरफ्तार, अवैध संबंध में पति और भाई संग मिलकर रची थी साजिश

नवगछिया : चैती दुर्गा मंदिर में चोरी, शादी के लिए रखे 6.80 लाख रुपये उड़ाए

भागलपुर में गंगा नदी के बीच धारा में खराब हुई यात्रियों से भरी नाव, SDRF ने किया रेस्क्यू

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद पप्पू यादव ने शुरू कराई निशुल्क नाव सेवा

नवगछिया में ऊर्जा मंत्री बूलो मंडल का जनसंपर्क अभियान, जनता से संवाद कर जाना हालचाल

विक्रमशिला सेतु पर पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ बेली ब्रिज का मुख्य कार्य

नवगछिया : आकांक्षा प्रियदर्शिनी ने जीते दो स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : टोटो चालक हत्याकांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

बैट्री लूटने के बाद गमछे से गला घोंटकर की थी हत्या, बाइक और लूटी गई बैट्री बरामद

खरीक थाना क्षेत्र में हुए टोटो चालक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मंगलवार की देर रात चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में खरीक के तुलसीपुर निवासी बादल शर्मा, सुदामा कुमार, सबौर के मीराचक निवासी श्रीचन शर्मा तथा लूटी गई बैट्री खरीदने वाला गोपालपुर के अभिया निवासी लड्डू शर्मा शामिल हैं।

Whatsapp group Join

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक और लूटी गई टोटो बैट्री भी बरामद कर ली है। बरामद बैट्री लड्डू शर्मा के घर से मिली है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि घटना के दिन वे लोग टोटो चालक को पकड़कर तुलसीपुर बहियार ले गए थे। वहां उन्होंने पहले टोटो की बैट्री लूट ली। इसके बाद गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद अपराधियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए टोटो को उसी जगह सड़क किनारे गड्ढे में धकेल दिया। वहीं, शव को बाइक से ले जाकर अंभो-दादपुर सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया था।

इस मामले में खरीक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

ज्ञात हो कि 30 मार्च की शाम करीब चार बजे खरीक के नवादा निवासी 19 वर्षीय सिट्टू कुमार, पिता राजेश दास, घर से टोटो लेकर निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया था। बाद में उसकी हत्या की बात सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है