NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

नवगछिया : टैंकर ने झंडापुर थाने की गाड़ी को मारा धक्का, बचे पुलिसकर्मी

नवगछिया : झंडापुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर रूमा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की शाम करीब छह बजे तेज बारिश के कारण एक मोटरसाइकिल सवार गिर गया। उसी समय संध्या गश्ती पर निकले एसआई संजय पासवान ने मोटरसाइकिल उठाने के लिए अपनी गाड़ी रुकवायी। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक टैंकर ने पुलिस की गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस वाहन का पिछला दरवाजा चिपक गया। गाड़ी में एसआई संजय पासवान, चार होमगार्ड जवान और एक ड्राइवर सवार थे। पीछे बैठे होमगार्ड जवान चंदन कुमार को मामूली चोट आई, जिन्हें बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

टैंकर चालक की पहचान पूर्णिया जिले के मीरगंज निवासी आतीश कुमार के रूप में हुई है, जिसे हिरासत में लिया गया है। झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Whatsapp group Join

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है