
बिहपुर । नकछेदी कुंवर उच्च विद्यालय झंडापुर मैदान पर शैलेश मेमोरियल कप टी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बुधवार को झंडापुर ने औलियाबाद को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। झंडापुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 137 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
जिसमें सौरभ 46 और राहुल ने 25 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जवाब में औलियाबाद की पूरी टीम 6 विकेट खोकर मात्र 133 रनों पर सिमट गई। मैन द ऑफ द मैच झंडापुर टीम के सौरभ कुमार को व सीरिज औलियाबाद के विक्कू कुमार को चुना गया। पुरस्कार वितरण बिहपुर जिला पार्षद रेणु चौधरी ने किया। यह जानकारी राहुल कुमार ने दी।













