NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया: जिला कृषि पदाधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा.. फसल क्षति का आकलन

नवगछिया । अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड में पिछले सप्ताह इस्माईलपुर बिंदटोली तटबंध टूटने के बाद आए बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार यादव ने उद्यान के संयुक्त निदेशक प्रक्षेत्र रमन कुमार, नवगछिया अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार एवं गोपालपुर प्रखंड के कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी के साथ फसल क्षति का आकलन किया।

Whatsapp group Join

 इस मौके पर उन्होंने सुकटिया बाजार, सैदपुर, चपरघट लतारा आदि जगहों पर कृषि समन्वय के साथ फसल क्षति को लेकर आकलन किया। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया गया कि फसल क्षति का आकलन कर हमलोग पूरी रिपोर्ट भेजेंगे।

मिर्च, केला, मक्का, बैगन, भिंडी कई तरह की फसल क्षति होने की जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी से ली गई है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि जिले से आए हुए टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों फसल क्षति का आकलन किया है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है