NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : जाह्नवी चौक-लत्तीपुर सड़क के अस्तित्व पर खतरा लगा मंडराने

खरीक :गंगा के पानी का दबाव बढ़ने से जाह्नवी चौक-लत्तीपुर ग्रामीण सड़क पर महादेवपुर घाट के पास निर्मित स्लुइस गेट शुक्रवार की देर रात टूटने लगा। जानकारी मिलते ही जिप सदस्य के प्रतिनिधि विजय मंडल सैंकडों ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से मिट्टी भरी बोरी, ह्यूम पाइप डालकर बचाव कार्य शुरू कराया। लेकिन, पानी के दबाव के कारण शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे स्लुइस गेट टूट गया। 

Whatsapp group Join

स्लुइस गेट टूटने से सैकड़ों एकड़ खेत लगी सब्जी समेत अन्य फसल डूबकर बर्बाद हो गई। घटनास्थल के पास दुकान, घर समेत राघोपुर, अलालपुर, बहत्तरा, खैरपुर, जपतेली, फरीदपुर, अठगामा, उस्मानपुर, मीरजाफरी, अठनियां, नागरटोला, ध्रुवगंज सहित अन्य गांव और जाह्नवी चौक-लत्तीपुर सड़क के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा। 

सूचना पर डीएसपी मनोज कुमार, खरीक सीओ अनिल भूषण, इस्माइलपुर के जिप सदस्य विपिन मंडल, परबत्ता थानाध्यक्ष शंभु पासवान, खरीक थाना के अपर थानाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एक बार फिर जिप सदस्य के प्रतिनिधि विजय मंडल के नेतृत्व में ग्रामीणों के सहयोग से बचाव कार्य शुरू किया गया। इसके बाद पानी के दबाव में कुछ कमी आई। सुरक्षा के मद्देनजर सीओ, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, परबत्ता और खरीक थाने की पुलिस कैंप कर रही है। 

सीओ ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। विजय कुमार मंडल ने कहा कि यह घटना पीडब्ल्यूडी के अफसरों की उदासीनता के कारण हुई। कई बार पीडब्ल्यूडी के अफसरों से मुलाकात कर स्लुइस गेट की मरम्मत कराने की मांग की थी, लेकिन कार्य कराना तो दूर, कोई झांकने तक नहीं आया। जिला प्रशासन पीडब्ल्यूडी के अफसरों पर कार्रवाई करे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है