नवगछिया : जदयू विधायक ने अनुमंडलीय अस्पताल का किया औचक निरिक्षण
नवगछिया। जदयू विधायक गोपाल मंडल ने गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया का औचक निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएस डॉ बी दास थे। उन्होंने इमरजेंसी, ओटी, एलआर, ओपीडी बिल्डिंग, पोस्टमार्टम हाउस, हॉस्पिटल कैंपस, लेबर रूम का निरीक्षण किया।
वे अस्प्ताल में प्रसव के लिए भर्ती हुईं महिला मरीजों से मिले और भोजन सहित देखरेख के बारे में पूछताछ की। अस्पताल के मैनेजर रमन सिंह ने विधायक से 10 बेड के आईसीयू, ईसीजी, सिटी स्कैन के साथ-साथ पोस्टमार्टम हाउस आदि के पदस्थापन की मांग की।
विधायक ने उनसे लिखित देने को कहा। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी भारती, मुन्ना जयसवाल, अजय सिंह उपस्थित थे।


