नवगछिया : जगह-जगह अखाड़ा खेलते हुए जुलूस में शामिल लोग…… जमकर करतब दिखाए
नवगछिया : मुहर्रम की 9वीं तारीख पर मंगलवार को प्रखंड के मीरजाफरी, ध्रुवगंज, खरीक बाजार, पश्चिमी व पूर्वी घरारी समेत विभिन्न गांवों से मुस्लिम भाइयों ने निशान जुलूस निकाला। इस दौरान जगह-जगह अखाड़ा खेलते हुए जुलूस में शामिल लोग खरीक बाजार स्थित गोल चौक पहुंचे।
गोल चौक पर सभी जुलूस का मिलान हुआ। इस दौरान युवाओं ने जमकर करतब दिखाए। इसके बाद सभी जुलूस बारी-बारी से अपने-अपने गांव लौट गया। वहीं, बुधवार को सुबह और शाम में ताजिया के साथ जुलूस निकाला जाएगा। देर रात पहलाम के साथ होगा। निशान जुलूस के दौरान थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार, सीओ अनिल भूषण, बीडीओ राजीव रंजन कुमार,
अपर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, जियाउल इस्लाम खान, सत्येंद्र पासवान समेत बड़ी संख्या में पुलिस अफसर और जवान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे। एसपी पूरण झा, अनुमंडल दंडाधिकारी सुधीर कुमार भी इलाके में गश्त करते दिखे।


