NAUGACHIA News

नवगछिया : एनएच-31 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

नवगछिया: ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में लाखों की चोरी, थाना और जीआरपी के बीच भटक रहा पीड़ित

नवगछिया : कदवा मध्य विद्यालय में बाल संसद चुनाव संपन्न, ईवीएम ऐप से हुआ मतदान

नवगछिया : आंधी-बारिश से गंगा पार कर रहे यात्रियों में दहशत, बीच नदी में डगमगाई नाव

नवगछिया में बंद पड़े वॉटर ATM को लेकर बढ़ा विरोध, युवा ने उठाया मुद्दा

बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज, बीआरओ के अधिकारी भागलपुर पहुंचे

नवगछिया : रेलवे स्टेशन परिसर में ई-रिक्शा पलटा, तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल

कुशेश्वर स्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मंजूरी, भूमि अधिग्रहण लागत में होगी कमी

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : चोरों ने दिनदहाड़े सीमेंट व्यवसायी के घर का ताला तोड़कर.. लाखों के जेवरात उड़ाया

बिहपुर : थाना क्षेत्र में इनदिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। ताजा मामला प्रखंड की बिहपुर-जमालपुर पंचायत के कायस्थ टोला का है, जहां बुधवार की दोपहर करीब एक बजे चोरों ने दिनदहाड़े सीमेंट व्यवसायी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी सहित लाखों के जेवरात उड़ा लिए। घटना के समय पीड़ित व्यवसायी विपुल चौधरी की मां घर में सो रही थी।

Whatsapp group Join

मामले को लेकर व्यवसायी विपुल चौधरी ने शक के आधार पर पड़ोसी दीपक सिन्हा पर चोरी की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि जब मां घर में सो रही थी तभी पड़ोसी के साथ अन्य चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में रखे 2.64 लाख कैश और लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर ली।

दीपक सिन्हा आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। घटना के बाद पीड़ित के घर के लोग डरे सहमे हैं। बिहपुर थाना अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इधर, लोगों का कहना है कि पुलिस चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करती है, इसलिए चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है और वे चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है