NAUGACHIA News

नवगछिया : एनएच-31 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

नवगछिया: ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में लाखों की चोरी, थाना और जीआरपी के बीच भटक रहा पीड़ित

नवगछिया : कदवा मध्य विद्यालय में बाल संसद चुनाव संपन्न, ईवीएम ऐप से हुआ मतदान

नवगछिया : आंधी-बारिश से गंगा पार कर रहे यात्रियों में दहशत, बीच नदी में डगमगाई नाव

नवगछिया में बंद पड़े वॉटर ATM को लेकर बढ़ा विरोध, युवा ने उठाया मुद्दा

बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज, बीआरओ के अधिकारी भागलपुर पहुंचे

नवगछिया : रेलवे स्टेशन परिसर में ई-रिक्शा पलटा, तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल

कुशेश्वर स्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मंजूरी, भूमि अधिग्रहण लागत में होगी कमी

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : चोरहर भवनपुरा पुल के समीप हो रहा भीषण कटाव.. कई जगहों पर क्षतिग्रस्त

नवगछिया : कोसी नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से चोरह़र तटबंध कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है. कटाव का यही सिलसिला लगातार जारी रहा, तो कभी भी चोरहर तटबंध ध्वस्त हो सकता है. तटबंध ध्वस्त होने से कोसी तटीय इलाकों में भीषण तबाही मचेगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि तटबंध मरम्मत के नाम करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन तटबंध की सूरत नहीं बदली.

Whatsapp group Join

जियो बैग और एनसी के नाम पर लाखों के न्यारे हुए, लेकिन तटबंधों के हालात नहीं बदले. चोरहर पुल के समीप भीषण कटाव हो रहा है, जिससे चोरहर भवनपुरा पुल संपर्क पथ ध्वस्त होने की संभावना प्रबल हो गयी है. तटबंध ध्वस्त होने से कोसी बाढ़ का पानी दर्जनों गांव में फैल जायेगा और भीषण तबाही मचेगी.

सैकड़ों एकड़ में फैली केले व सब्जी की फसल बर्बाद हो जायेगी. जिलाधिकारी ने रविवार को जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को हिदायत देते हुए 100 मजदूर लगा कर तटबंध के ध्वस्त स्थल पर युद्ध स्तर पर बचाव कार्य करने का निर्देश दिया.

ढोरिया दादपुर में स्लूइश गेट के नीचे से तेज रफ्तार से रिसाव हो रहा है, जिसे रोकना जरूरी है. पूर्व मुखिया उमेश पासवान ने कहा कि सहजा धार के स्लूइश गेट से हो रहे रिसाव को रोका जाय, अन्यथा भीषण तबाही मचेगी.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है