NAUGACHIA News

भागलपुर में गंगा नदी के बीच धारा में खराब हुई यात्रियों से भरी नाव, SDRF ने किया रेस्क्यू

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद पप्पू यादव ने शुरू कराई निशुल्क नाव सेवा

नवगछिया में ऊर्जा मंत्री बूलो मंडल का जनसंपर्क अभियान, जनता से संवाद कर जाना हालचाल

विक्रमशिला सेतु पर पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ बेली ब्रिज का मुख्य कार्य

नवगछिया : आकांक्षा प्रियदर्शिनी ने जीते दो स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

नवगछिया : तीनटंगा दियारा में कटाव स्थल का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण,

नवगछिया : फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

नवगछिया : इलाज में देरी बनी काल, नाव पर ही छह दिन की नवजात ने तोड़ा दम

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : गोलीकांड में युवक की मौत, दूसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ

बिहपुर : बिहपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी युवक दिलीप मंडल की संदिग्ध हालात में गोली लगने से हुई मौत के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।

Whatsapp group Join

शुक्रवार को मृतक के भाई के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए फिलहाल आत्महत्या के एंगल से भी जांच शुरू की है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि घटना की सच्चाई सामने आने के लिए बैलिस्टिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दिलीप अपने दो दोस्तों के साथ सोनवर्षा दियारा इलाके में गया था, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों की पहचान कर उचित कदम उठाए जाएंगे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है