NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

नवगछिया : नवगछिया के प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

नवगछिया : प्रखंड की प्रमुख गायत्री देवी के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव दायर किया। समिति सदस्यों ने प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) गोपाल कृष्णन को औपचारिक आवेदन सौंपा।

इस अवसर पर गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल भी समिति सदस्यों के समर्थन में उपस्थित थे। सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

समिति सदस्यों का आरोप है कि प्रखंड प्रमुख उन्हें योजनाओं की जानकारी नहीं देती थीं। वे कार्यों में भेदभाव करती थीं। इसके अलावा बिना पंचायत समिति की बैठक बुलाए ही योजनाओं को स्वीकृति दे देती थीं।

सदस्यों का कहना है कि प्रमुख की कार्यशैली लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत है। इसी कारण उन्होंने प्रमुख के खिलाफ अविश्वास जताते हुए यह कदम उठाया है। अब आगामी बैठक में इस प्रस्ताव पर मतदान के माध्यम से निर्णय लिया जाएगा।

Whatsapp group Join

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है