NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : गुप्त सूचना के आधार पर 234.72 लीटर विदेशी शराब बरामद

नवगछिया के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के नेतृत्व में अवैध हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ एक विशेष अभियान किया गया। इस अभियान के तहत, नवगछिया थाना और एएलटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धोबिनिया गांव में सुमन यादव, जो पुलिस यादव का पुत्र है, के घर पर छापा मारा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 इस छापेमारी के दौरान विभिन्न कंपनियों के 234.72 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस दौरान सुमन यादव को पकड़ लिया गया और उसके मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया।

इस मामले में नवगछिया थाना में कांड संख्या 200/25, धारा 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य तस्करों की खोजबीन के लिए छापेमारी जारी है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है