नवगछिया : गलत अफवाह है, आमजनों में स्मार्ट मीटर को लेकर – जेई
बिहपुर : बिजली विभाग के जेई रविशंकर कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई जा रही अफवाह और भ्रम को दूर करने के लिए सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर के साथ पुराना मीटर भी लगाएगा जाएगा।
इसमें लोग दस या 15 दिन में खुद से जाकर देखकर संतुष्ट हो सकेंगे कि उक्त दिनों में स्मार्ट मीटर के साथ लगे पुराने मीटर में कितना यूनिट बिजली खपत हुआ है।
वहीं मंगलवार को जेई ने दावा करते हुए कहा कि जिनको लगता है कि पुराने बिल से स्मार्ट मीटर लगने के बाद अधिक बिल आता है। वे अपना नया बिल और बीते वर्ष के उसी महीने का बिल मिलान करके देख लें। कहा कि मेरी अपील है कि बिना पूरी जानकारी के कोई भी गलत अफवाह या भ्रम आमजन में स्मार्ट मीटर को लेकर न फैलाएं।


