NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : गंगा में डूबने से दो भाइयों की मौत से गौरीपुर में शोक की लहर

बिहपुर । वाराणसी में प्रखंड के लत्तीपुर दक्षिण पंचायत के गौरीपुर गांव के वार्ड सात निवासी परमानंद ठाकुर के दो पुत्र प्रभात और प्रसून की गंगा में डूबने से मौत पर पूरे समाज में शोक की लहर है।

Whatsapp group Join

अपने होनहार बच्चों को खोने के गम में डूबे परिवार के लोग दोनों लड़कों के पिता परमानंद ठाकुर और मां प्रमिला देवी के आने का इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार को पूरे गांव में प्रभात और प्रसून के मौत की ही चर्चा थी। आसपास के कई गांवों के परिचित लोग भी परमानंद के घर पहुंच रहे थे और उनके सगे से बातकर दुख जता रहे थे।

मृतक भाइयों के पिता ने रोते हुए बताया कि प्रभात पढ़ने में अच्छा था और सीए की तैयारी कर रहा था जबकि प्रसून आईटी की तैयारी कर रहा था। चचेरे भाई संजय ठाकुर से बात की गई तो उनकी आंखों में आंसू भर आए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को चाचा परमानंद ठाकुर गांव पहुंचेंगे, तभी किसी भी घर का चूल्हा जलेगा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है