NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : खाना बना रही महिला को विषधर सांप ने डसा.. मौत

नवगछिया : प्रखंड के हरियो पंचायत के वार्ड नंबर 12 में शुक्रवार की रात नीरोज पासवान की पत्नी विनीता देवी (45) अपने घर में खाना बना रही थी। तभी विषधर सांप ने उसे डस लिया। परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए।

Whatsapp group Join

जहां उसकी मौत हो गई। मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका के शव को गांव लेकर आए। शनिवार की सुबह में उसी घर में फिर सांप ने मृतका की ननद कुमकुम देवी को डस लिया। जिसका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है