NAUGACHIA News

नवगछिया : एनएच-31 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

नवगछिया: ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में लाखों की चोरी, थाना और जीआरपी के बीच भटक रहा पीड़ित

नवगछिया : कदवा मध्य विद्यालय में बाल संसद चुनाव संपन्न, ईवीएम ऐप से हुआ मतदान

नवगछिया : आंधी-बारिश से गंगा पार कर रहे यात्रियों में दहशत, बीच नदी में डगमगाई नाव

नवगछिया में बंद पड़े वॉटर ATM को लेकर बढ़ा विरोध, युवा ने उठाया मुद्दा

बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज, बीआरओ के अधिकारी भागलपुर पहुंचे

नवगछिया : रेलवे स्टेशन परिसर में ई-रिक्शा पलटा, तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल

कुशेश्वर स्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मंजूरी, भूमि अधिग्रहण लागत में होगी कमी

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : खरीक बाजार का ट्रांसफार्मर जला, बिजली आपूर्ति ठप आक्रोश

नवगछिया । खरीक बाजार ठाकुरबाड़ी चौक के पास स्थित ट्रांसफार्मर बुधवार को जल गया, जिसके कारण खरीक थाना सहित 100 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप हो गई। इस कारण व्यवसाइयों का व्यवसाय और छात्रों की पढ़ाई बाधित हो गई। लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी फेल हो गया। पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया। थाना का सभी सरकारी कार्य प्रभावित हो गया।

Whatsapp group Join

जेई राकेश रंजन ने बताया कि गुरुवार तक नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। इधर, लगातार हो रही बारिश के कारण पूरे प्रखंड की बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। बुधवार की सुबह से ही कटी बिजली दोपहर के बाद बहाल हुई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, मंगलवार की देर शाम से लेकर रात एक बजे तक भी आपूर्ति बाधित रही।

प्रखंड में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था इतनी लचर हो गई है कि बारिश शुरू होते ही आपूर्ति ठप हो जा रही है। जिसके कारण लोगों में भारी आक्रोश है। हालाँकि, बिजली कंपनी के अफसरों का कहना है कि बारिश के कारण बांस और पेड़ की टहनियां गिरने के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है