NAUGACHIA News

नवगछिया : अंभो के समीप बेरहमी से हत्या किए गए व्यक्ति का शव बरामद

नवगछिया : टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 30 बेड का स्लीपिंग पोर्ट, यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधा

भागलपुर : देश का पहला बेली ब्रिज, जिसमें पुल के ऊपर पुल बना रहा है बीआरओ

ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, दिया ईंधन बचत का संदेश

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तीन दिनों से लापता, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

नवगछिया : गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवगछिया : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : खरीक प्रखंड के सिंहकुंड में फिर दो घर नदी में समायी

नवगछिया। खरीक प्रखंड के सिंहकुंड गांव में कोसी नदी इसबार फिर तबाही मचा रही है। बुधवार की शाम सिंहकुंड गांव में फिर लक्ष्मण साह और बालेश्वर साह का घर कटकर नदी में समा गया। जबकि, जिलेबियामोड़ टोला निवासी रामकृष्ण मेहता, दिनेश मेहता समेत अन्य कई लोगों ने सुरक्षा के मद्देनजर खुद ही घर तोड़कर सामान हटा लिया।

Whatsapp group Join

वहीं, कोसी नदी पूरे उफान पर है एवं पूरे इलाके में तबाही मचाने को हिलोरे मार रही है। कटाव और नदी की धारा की आवाज से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लगातार लोग सुरक्षित स्थल की ओर जा रहे हैं। गांव में महिलाएं गीत गाकर कोसी मैया से विनती कर रहीं हैं कि अब मन जाओ। पूरे गांव के लोग हर पल कटाव की खतरे से आशंकित हैं।

लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या हो गई गई है। वहीं, इस बार के कटाव में समाने वाले घरों की संख्या बढ़ कर 21 हो चुकी है। किन्तु, अबतक एक भी पीड़ित परिवारों को प्लास्टिक सीट छोड़ कोई भी सरकारी सुविधाएं नहीं मिली है। इसके कारण लोगों में आक्रोश है। वहीं, जिलेबियामोड़ टोला के पास भीषण कटाव होने के बाद भी बचाव कार्य शुरू नहीं होने के कारण यहां के लोगों में आक्रोश है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है