NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : कोसी के जलस्तर में चार सेमी की वृद्धि, सुबह और ज्यादा होगी

नवगछिया । नवगछिया और रंगरा प्रखंड सहित अन्य प्रखंड में कोसी नदी में बाढ़ आने की संभावना को लेकर नवगछिया प्रशासन की ओर से हाई अलर्ट घोषित किया गया है। बराज से कोसी नदी में छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ने को लेकर भागलपुर के जिला पदाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने जल संसाधन विभाग के बारे में कार्यपालक अभियंता ई. मुकेश कुमार से पूरी जानकारी ली।

Whatsapp group Join

उन्होंने बताया कि नदी के जलस्तर में अभी वृद्धि नहीं हुई है। नदी में पिछले 24 घंटे में दो से चार सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। वहीं देर शाम कोसी नदी का जलस्तर स्थिर रहा। सुबह तक इसकी जलस्तर में वृद्धि होने की आशंका विभाग ने जाहिर किया है। कोसी नदी का जलस्तर मदरौनी में सुबह से 30.79 मीटर पर है।

जबकि यहां पर वार्निंग लेवल 30.48 मीटर है। डेंजर लेवल 31.48 मीटर है। वहीं इसका उच्चतम बाढ़ सीमा 33.46 मीटर है। नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि हमलोगों ने अलग-अलग संवेदनशील जगहों पर बाढ़ को ध्यान में रखते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार तैयारी किए हैं।

हर जगह पर सहायक अभियंता और कनीय अभियंता को भी प्रतिनियुक्ति किया गया है। नदी की ओर रह रहे लोगों को भी प्रशासन की तरफ से चेतावनी दी गई है। कोसी के जलस्तर में वृद्धि होने के बाद परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए कोई भी नदी में ना जाएं।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है