NAUGACHIA News

नवगछिया : एनएच-31 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

नवगछिया: ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में लाखों की चोरी, थाना और जीआरपी के बीच भटक रहा पीड़ित

नवगछिया : कदवा मध्य विद्यालय में बाल संसद चुनाव संपन्न, ईवीएम ऐप से हुआ मतदान

नवगछिया : आंधी-बारिश से गंगा पार कर रहे यात्रियों में दहशत, बीच नदी में डगमगाई नाव

नवगछिया में बंद पड़े वॉटर ATM को लेकर बढ़ा विरोध, युवा ने उठाया मुद्दा

बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज, बीआरओ के अधिकारी भागलपुर पहुंचे

नवगछिया : रेलवे स्टेशन परिसर में ई-रिक्शा पलटा, तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल

कुशेश्वर स्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मंजूरी, भूमि अधिग्रहण लागत में होगी कमी

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : कोर्ट परिसर में अधिवक्ता सहित गवाहों पर हमला अधिवक्ता ने एसपी को आवेंदन

नवगछिया। व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता खरीक थाना क्षेत्र के चोरहर, वर्तमान कुमादपुर रंगरा निवासी केशरी कुमार गोस्वामी ने बुधवार को नवगछिया एसपी को आवेदन देकर गवाही के दौरान कोर्ट परिसर में हमला करने की बात कही।

Whatsapp group Join

आवेदन में लिखा है कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे सत्र वाद संख्या 94/24 में खरीक के चोरहर निवासी अमृता देवी पति रविंद्र सिंह सुमन कुमार पिता सिकंदर महतो को उपरोक्त वाद में गवाही दिलाने अपर लोक अभियोजक के पास अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के न्यायालय में जा रहा था।

जैसे ही अपर जिला जज प्रथम के गेट के पास पहुंचा की अजय झा ने साथ चल रहे मेरे अधिवक्ता पुत्र रौशन कुमार एवं मुझे गाली देते हुए कहा कि तुमको गवाही नही दिलवाने के लिए बोला था, आज भी तुम मेरा बात नहीं माना।

अधिवक्ता ने अजय झा पर जान मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस के पहुंचने के बाद उनकी जान बची। लिखा है कि गवाही कराकर पुनः कोर्ट परिसर से बाहर लौटने पर गौरव झा पिता अजय झा ईंट से हमला किया। अधिवक्ता ने कोर्ट परिसर में हमला करने वाले आरोपितों पर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगायी है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है