NAUGACHIA News

नवगछिया : अंभो के समीप बेरहमी से हत्या किए गए व्यक्ति का शव बरामद

नवगछिया : टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 30 बेड का स्लीपिंग पोर्ट, यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधा

भागलपुर : देश का पहला बेली ब्रिज, जिसमें पुल के ऊपर पुल बना रहा है बीआरओ

ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, दिया ईंधन बचत का संदेश

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तीन दिनों से लापता, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

नवगछिया : गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवगछिया : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया के रास्ते कुरसेला पुल होते हुए पूर्णिया तक फोरलेन किया जा रहा

नवगछिया : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को पेश केंद्रीय आम बजट में पटना-पूर्णिया के बीच एनएच-31 के विकास की चर्चा तक नहीं हुई है। खगड़िया-पूर्णिया एनएच-31 का मामला अछूता रह गया। इसे फोरलेन किये जाने की योजना तीन साल पहले तैयार हुई थी। लेकिन खगड़िया से पूर्णिया तक टू-लेन पर ही पूर्वोत्तर राज्य तक गाड़ियां गुजर रही हैं।

Whatsapp group Join

दो फेज में फोरलेन का होना है काम

बताते हैं कि एनएच 31 (असम रोड) को दो फेज में फोरलेन किया जाना है। पहले फेज में बेगूसराय से खगड़िया बूढ़ी गंडक पुल दक्षिणी भाग तक टू-लेन से फोरलेन बनाया गया है। अब दूसरे फेज में खगड़िया बूढ़ी गंडक पुल उत्तरी भाग से एनएच मानसी, महेशखूंट, पसराहा, नारायणपुर, बिहपुर, खरीक, नवगछिया के रास्ते कुरसेला पुल होते हुए पूर्णिया तक फोरलेन किया जा रहा है।

लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। अभी हरियाणा की पूंज लॉयड एजेंसी द्वारा मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। एनएचएआई के बेगूसराय पीआईयू के पीडी अभिषेक कुमार ने बताया कि एनएच 31 किनारे कुछ जगहों पर अतिक्रमण की समस्या है। संबंधित जिलों के प्रशासन को अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। बरसात बाद संभव है कि काम शुरू हो सके।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है