NAUGACHIA News

भागलपुर में गंगा नदी के बीच धारा में खराब हुई यात्रियों से भरी नाव, SDRF ने किया रेस्क्यू

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद पप्पू यादव ने शुरू कराई निशुल्क नाव सेवा

नवगछिया में ऊर्जा मंत्री बूलो मंडल का जनसंपर्क अभियान, जनता से संवाद कर जाना हालचाल

विक्रमशिला सेतु पर पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ बेली ब्रिज का मुख्य कार्य

नवगछिया : आकांक्षा प्रियदर्शिनी ने जीते दो स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

नवगछिया : तीनटंगा दियारा में कटाव स्थल का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण,

नवगछिया : फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

नवगछिया : इलाज में देरी बनी काल, नाव पर ही छह दिन की नवजात ने तोड़ा दम

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : नए थाना इंचार्ज बने निशांत कुमार.. ‘जीरो टॉलरेंस

नवगछिया के ढोलबज्जा बाजार में दुकानदारों से रंगदारी मांगने के आरोपों और इसके विरोध में हुए बाजार बंद के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने ढोलबज्जा थाना इंचार्ज धर्मेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है।

Whatsapp group Join

व्यापारियों की लगातार शिकायतों और बढ़ते आक्रोश के बावजूद रंगदारी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने को एसपी ने गंभीर लापरवाही माना है। बाजार बंद होने से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

नए थाना इंचार्ज को सौंपी गई जिम्मेदारी

एसपी ने ढोलबज्जा थाना की कमान अब निशांत कुमार शर्मा को सौंपी है। उन्हें रंगदारी से जुड़े मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई करने, अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और व्यापारियों में भरोसा बहाल करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

व्यापारियों की चेतावनी

व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि रंगदारी और अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है