NAUGACHIA News

नवगछिया : अंभो के समीप बेरहमी से हत्या किए गए व्यक्ति का शव बरामद

नवगछिया : टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 30 बेड का स्लीपिंग पोर्ट, यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधा

भागलपुर : देश का पहला बेली ब्रिज, जिसमें पुल के ऊपर पुल बना रहा है बीआरओ

ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, दिया ईंधन बचत का संदेश

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तीन दिनों से लापता, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

नवगछिया : गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवगछिया : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : किसान पर युवक ने चलाई गोली, निशाना चूका.. बाल-बाल बचे

खरीक : अपने खेत की ओर जा रहे एक किसान पर गांव के ही सनकी युवक ने गोली चला दी। हालांकि, निशाना चूक जाने से किसान को गोली नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया। घटना खरीक थाना क्षेत्र के जमालदीपुर गांव के पास मंगलवार रात की है।

Whatsapp group Join

पीड़ित किसान सुखो यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि कलबलिया धार के समीप मेरा खेत है। मंगलवार की देर रात मैं अपने खेत जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पूर्व से मौजूद अपने तीन साथियों के साथ गांव के ही  युवक ने मुझ पर गोली चला दी।

निशाना चूक गया और मैं बच गया। फिर गड्डा कूदकर छिप गया। जाते-जाते सभी ने धमकी दी कि अगर केस किया तो जिस तरह तुम्हारे भाई की हत्या की थी उसी तरह तुम्हारी भी हत्या कर देंगे। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है