
नवगछिया | कदवा में पिछले दिनों हुई गोलीबारी में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि दियारा में नवीनगर झरकहवा निवासी अपराधकर्मियों द्वारा किसान से रंगदारी मांगी जा रही थी।
विरोध पर गोलीबारी की गई। जिसमें खेत जोत रहे ट्रैक्टर चालक जख्मी हो गया था। इस संबंध में घायल मणिकान्त ने मामला दर्ज कराया था। इस मामले में सोमवार को कांड के वांछित सत्यम कुमार को कट्टा के साथ व राकेश यादव दोनों झरकहवा निवासी को दबोचा है।














Leave a Reply