नवगछिया : किसानों ने क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर दिया आवेदन
बिहपुर । नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत के केला किसान बलाहा के विनय साह, जितेन्द्र साह, प्रदीप कुमार, मुरारी प्रसाद सिंह, चंदेश्वरी कुमार सिंह, रंजन सिंह आदि ने सामुहिक रूप से गुरूवार को आवेदन देकर सीओ से दो अगस्त के हुए आंधी-तूफान में केला की क्षति और बर्बाद फसल का आंकलन कर मुआवजे का मांग किया है।
किसानों का कहना है कि मुआवजा मिलने से बर्बादी से थोड़ी राहत मिलेगी। सीओ विशाल अग्रवल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। कृषि विभाग को जांच के लिए लिखा गया है।

