NAUGACHIA News

नवगछिया : एनएच-31 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

नवगछिया: ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में लाखों की चोरी, थाना और जीआरपी के बीच भटक रहा पीड़ित

नवगछिया : कदवा मध्य विद्यालय में बाल संसद चुनाव संपन्न, ईवीएम ऐप से हुआ मतदान

नवगछिया : आंधी-बारिश से गंगा पार कर रहे यात्रियों में दहशत, बीच नदी में डगमगाई नाव

नवगछिया में बंद पड़े वॉटर ATM को लेकर बढ़ा विरोध, युवा ने उठाया मुद्दा

बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज, बीआरओ के अधिकारी भागलपुर पहुंचे

नवगछिया : रेलवे स्टेशन परिसर में ई-रिक्शा पलटा, तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल

कुशेश्वर स्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मंजूरी, भूमि अधिग्रहण लागत में होगी कमी

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया का दर्द: रातभर बरारी घाट पर फंसे रहे यात्री, जागती रहीं महिलाएं

विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। भागलपुर से नवगछिया लौटने वाले कई यात्री बुधवार रात बरारी घाट पर ही फंस गए। नाव सेवा शाम 5:30 बजे बंद होने के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पूरी रात घाट किनारे टेंट में गुजारनी पड़ी।

Whatsapp group Join

नवगछिया के भदरा गांव की अरुणा देवी ने बताया कि दिनभर सब्जी बेचने के बाद शाम 6 बजे बरारी घाट पहुंचीं, लेकिन नाव नहीं मिलने से घर नहीं जा सकीं। घर में छोटे-छोटे बच्चे अकेले हैं और पूरी रात चिंता में बीती। उन्होंने कहा कि खाने और सोने की समुचित व्यवस्था नहीं है, मजबूरी में चूड़ा खाकर रात काटनी पड़ रही है।

घाट पर मौजूद अन्य यात्रियों ने भी अंधेरा, तेज हवा, मच्छरों और भोजन की कमी की शिकायत की। कई लोग परीक्षा, इलाज और रोज़गार के सिलसिले में भागलपुर आए थे, लेकिन नाव सेवा बंद होने से फंस गए।

वहीं जिला प्रशासन का दावा है कि बरारी और महादेवपुर घाट पर यात्रियों के लिए टेंट, शौचालय, पेयजल, एंबुलेंस, चिकित्सा शिविर और नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस और दंडाधिकारियों की भी तैनाती की गई है।

बता दें कि रविवार रात विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर लंबा स्लैब गंगा में समा गया था, जिसके बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है