NAUGACHIA News

नवगछिया : अंभो के समीप बेरहमी से हत्या किए गए व्यक्ति का शव बरामद

नवगछिया : टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 30 बेड का स्लीपिंग पोर्ट, यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधा

भागलपुर : देश का पहला बेली ब्रिज, जिसमें पुल के ऊपर पुल बना रहा है बीआरओ

ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, दिया ईंधन बचत का संदेश

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तीन दिनों से लापता, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

नवगछिया : गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवगछिया : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : कार का नियंत्रण खोने पर कार ट्रक के नीचे घुसा.. 3 लोगों की मौत

नवगछिया में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसा गोपालपुर थाना इलाके के कटिहार से बेगूसराय जाने वाली NH- 31 पर हुआ है।

Whatsapp group Join

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद कार में फंसे शव को निकाल कर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान नवगछिया के भवानीपुर निवासी सनोज यादव (30) केपिस्टन यादव (32) और खगड़िया निवासी प्रभाकर यादव (28) के रूप में की गई है। तीनों दोस्त थे और पूर्णिया में NH के किनारे एक ढाबा चलाते थे।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की अहले सुबह करीब 4 बजे तीनों एक कार से अपने घर भागलपुर के लिए निकले थे। रास्ते में मकनपुर के पास हादसा हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

क्रेन से खींच लाई गई कार

सुबह-सुबह हुआ हादसा :

मौके पर मौजूद सुजय कुमार साव ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 3 बजे बहुत तेज आवाज हुई। सबने कहा कि टायर फटा है, लेकिन मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक्सीडेंट हुआ है। गाड़ी में 3 लोग थे, जिनकी हादसे के बाद मौत हो गई थी। सुजय ने बताया कि कार ने खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी थी।

लोगों ने गोपालपुर थाना को सूचना दी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस सभी को अस्पताल लेकर चली गई। सुजय का पास ही में लाइन होटल है।

इसी ट्रक के पीछे घुसी थी कार

तीनों मृतकों की हुई पहचान :

तीनों मृतक साथ में मिलकर पास में ही ढाबा चलाते थे. तीनों की पहचान इसलिए हो गई क्योंकि वो पास के ही गांव के रहने वाले थे. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में गोपालपुर थाना प्रभारी ने सभी का पोस्टमार्टम करवा कर शवों को परिजनों को सौंप दिया है.

“शवों को बरामद कर लिया गया है. पोस्टमार्टम में देखा जाएगा कि तीनों नशे की हालत में थे? या क्या वजह थी हादसे की इसका पता चल पाएगा. हमारी जांच अन्य मुद्दों पर भी चल रही है. ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है.”- गोपालपुर थाना प्रभारी

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है